लखनऊ में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, गुरुवार की लगातार बारिश ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अक्टूबर महीने में इतने कम दिन के तापमान की स्थिति आखिरी बार 2015 में दर्ज की गई थी, जब अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री तक पहुंचा था।
इन जिलों में पारा सबसे नीचे
राज्य के कई जिलों में ठंडक बढ़ने लगी है। झांसी, बाराबंकी और अमेठी इस बार सबसे ठंडे जिले रहे, जहां दिन का पारा इतिहास में पहली बार न्यूनतम स्तर तक गिर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झांसी में 22°C, बाराबंकी में 22.5°C, गोरखपुर में 22.7°C, अमेठी में 23.2°C और सुलतानपुर में 23.3°C तापमान दर्ज किया गया।
खेती पर मंडराया खतरा
लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूर्वी यूपी में धान की कटाई का समय चल रहा है, लेकिन खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, आलू की शुरुआती फसल को भी भारी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है, लेकिन रविवार तक आसमान साफ हो जाएगा। उसके बाद धूप निकलने से तापमान में हल्की वृद्धि होने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment