1 .वृषभ राशि
गुरुवार आपके करियर और आर्थिक स्थिति के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या गुरु का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा। निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल में खुशियाँ रहेंगी।
2 .कन्या राशि
इस दिन आपको आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर आपकी योजनाएँ सफल होंगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
3 .तुला राशि
भाग्य आपका साथ देगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। धनलाभ के योग हैं और परिवार में सुखद समाचार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
4 .वृश्चिक राशि
इस गुरुवार का दिन आपके लिए परिवर्तन और प्रगति का संदेश लेकर आएगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। मनचाहा लाभ मिलेगा।
5 .कुंभ राशि
गुरुवार को आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में नई डील मिल सकती है। मित्रों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। अध्यात्म या धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।

0 comments:
Post a Comment