बिहार चुनाव का सबसे ताजा सर्वे रिपोर्ट, सबको चौकाया!

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का राजनीतिक माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। पहले चरण की वोटिंग के लिए अब सिर्फ एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है, और हर राजनीतिक दल अपनी प्रचार रणनीति को आखिरी झटके दे रहा है। इसी बीच, सर्वे एजेंसी VOTE VIBE ने अपनी ताजा सर्वे रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बिहार के मतदाताओं की राजनीतिक प्रवृत्तियों और आगामी चुनाव के संभावित नतीजों का विश्लेषण किया गया है।

महागठबंधन और एनडीए की टक्कर

सर्वे के मुताबिक, इस बार के चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है। महागठबंधन को थोड़ा बढ़त दिखाई गई है, करीब 0.3%। आरजेडी और कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन के जीतने की संभावना को 34.7% लोगों ने अहम बताया, जबकि एनडीए के पक्ष में 34.4% लोगों ने भरोसा जताया।

इसके अलावा, प्रशांत किशारे की पार्टी जनसुराज ने भी कुछ मतदाता आकर्षित किए हैं, लेकिन केवल 12.3% लोग इसे जीतने वाला मान रहे हैं। वहीं, 8.4% मतदाता किसी भी दल के बहुमत न मिलने की संभावना बताते हैं और 10.1% लोग इस बारे में अनिश्चित हैं।

लालू परिवार पर केस का असर

सर्वे में यह सवाल भी उठाया गया कि लालू परिवार पर लगे केस का चुनाव में कितना असर होगा। 35% लोगों ने माना कि इससे महागठबंधन को नुकसान होगा, जबकि 28% ने कहा कि इसका कोई खास असर नहीं होगा। 17.2% मतदाता इस पर निष्पक्ष नहीं थे।

मुख्यमंत्री कार्यकाल का मूल्यांकन

बिहार में मुख्यमंत्री पद का मूल्यांकन करने पर 56.7% लोगों ने नीतीश कुमार की सरकार को बेहतर माना। इसके मुकाबले लालू-राबड़ी की सरकार को 16.4% लोगों ने सराहा। केवल 11.5% ने दोनों सरकारों को अच्छा बताया, और 10.1% मतदाता इस बारे में निश्चित नहीं थे।

जनसुराज का चुनाव चिन्ह और जागरूकता

जनसुराज पार्टी के चुनाव चिन्ह के बारे में लोगों में काफी भ्रम है। केवल 35% लोगों ने सही चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” पहचाना, जबकि 48.4% लोगों ने कहा कि उन्हें इसका पता ही नहीं है।

0 comments:

Post a Comment