यूपीवासियों को बड़ी खुशखबरी, इस जिले को मिला तोहफा!

मेरठ: शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। अब मेरठ नगर निगम शहर के 100 पार्कों में ओपन जिम की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही इन पार्कों को और बेहतर बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। नगर निगम की इस पहल से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि लोग सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने के लिए आकर्षक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

शहर के स्कूलों का कायाकल्प भी तैयार

महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सोमवार को आयोजित बैठक में 17 स्कूलों के कायाकल्प की तैयारी की जानकारी दी। यह योजना शहर के बच्चों के बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

बैठक में अवस्थापना निधि से होने वाले विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। नगर निगम निर्माण अनुभाग द्वारा तैयार किए गए 49 करोड़ रुपए के विकास प्रस्तावों की सूची महापौर और नगर आयुक्त ने अंतिम रूप दिया। अब इन प्रस्तावों को जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नए भवन का निरीक्षण और समयसीमा

बैठक के बाद महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। जल निगम सीएंडडीएस के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 30 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि नगर निगम 26 जनवरी को नए भवन में शिफ्ट हो सके।

सड़कों का विकास और व्हाइट टॉपिंग

शहर में सूरत की तर्ज पर बनी सड़कों की सफलता को देखते हुए, नेहरू रोड से शंकर आश्रम तक की सड़क को भी व्हाइट टॉपिंग तकनीक से विकसित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 4.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

विकास कार्यों की राशि का वितरण

नगर निगम द्वारा प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्धारित राशि इस प्रकार है। प्राथमिक स्कूलों का अनुरक्षण: 2.44 करोड़, तीन हाइड्रोलिक एलिवेटर खरीद: 2 करोड़, पथ प्रकाश कंट्रोल रूम विकास: 1 करोड़, एलईडी व हाईमास्ट लाइटें: 2 करोड़। 

वहीं, नए जोनल कार्यालय के फर्नीचर: 2 करोड़, नेहरू रोड से शंकर आश्रम तक व्हाइट टॉपिंग रोड: 1.44 करोड़, वार्ड नंबर छह, कुंडा में लाइब्रेरी निर्माण: 50 लाख, कान्हा गोशाला का विस्तार: 3.49 करोड़, 194 दुकानों वाली वेंडिंग जोन: 5.06 करोड़, 100 पार्कों में ओपन जिम: 6 करोड़, नए भवन की आंतरिक सज्जा: 10 करोड़, पल्लवपुरम में वेंकट हाल का निर्माण: 2 करोड़, नई सड़क पर भूमिगत जल निकासी: 1.65 करोड़। 

0 comments:

Post a Comment