702 पदों पर होगी भर्ती
BTSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 702 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। विभिन्न वर्गों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है— सामान्य (General): 281, EWS: 70, SC: 112, ST: 7, EBC: 127, BC: 84, BC महिला: 21, स्पष्ट है कि आयोग ने सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने पर विशेष जोर दिया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (Biology विषय सहित) पास होना चाहिए। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल हाइजीनिस्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य है। उम्मीदवार का बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होना भी जरूरी है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा
आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष, अनारक्षित महिला: 40 वर्ष, BC/EBC (पुरुष/महिला): 40 वर्ष, SC/ST (पुरुष/महिला): 42 वर्ष, न्यूनतम आयु सभी वर्गों के लिए 18 वर्ष निर्धारित है।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के उम्मीदवारों से ₹100 आवेदन फीस ली जाएगी। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
आयोग की वेबसाइट: btsc.bihar.gov.in

0 comments:
Post a Comment