खुशखबरी की बारिश! बिहार में 3 और पदों पर भर्ती खुली

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर आया है। राज्य के विभिन्न विभागों ने 2025 में कई पदों के लिए भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. बिहार विधान परिषद भर्ती 2025

बिहार विधान परिषद ने DEO, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए 64 रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और स्नातक डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है, और आयु में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 28 नवंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in से आवेदन कर सकते हैं।

2. बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (BSPCB) भर्ती 2025

BSPCB ने टेक्निकल कंसल्टेंट, GIS एनालिस्ट और अन्य पदों के लिए चार रिक्तियां निकाली हैं। इसमें बी.टेक/बी.ई, एम.एससी, एम.ई/एम.टेक, एम.फिल/पीएच.डी डिग्रीधारक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। पदों पर वेतन 1,00,000 से 2,50,000 रुपये तक रहेगा। ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक किया जा सकेगा। आवेदन bihar.gov.in के माध्यम से होगा।

3. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) इंटर लेवल भर्ती 2025

BSSC ने इंटर लेवल के 23,175 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। पदों पर वेतन 5,200 से 20,200 रुपये निर्धारित है। आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment