पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड का प्रभाव महसूस किया गया। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का सबौर क्षेत्र राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन के समय भी पछुआ की तेज़ गति के कारण ठंड का अहसास बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के संकेत हैं, लेकिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। दूसरे प्रमुख शहरों का तापमान भी ठंड का एहसास कराता है।
आपको बता दें की बिहार के गया और भागलपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गया का अधिकतम तापमान 24.4 और भागलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर में भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बिहार के पूर्णिया में चार सौ मीटर की कम दृश्यता दर्ज की गई, जो कोहरे और ठंडी हवाओं का संकेत है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी राज्य के मौसम में ठंड का प्रभाव बना रहेगा और लोगों को सर्दी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

0 comments:
Post a Comment