केंद्र सरकार से मिलेगा ₹25 लाख का लोन, शुरू करें बिजनेस

नई दिल्ली। अगर कोई व्यक्ति अपना खुद का काम शुरू करना चाहता है लेकिन पैसे की कमी उसे रोक रही है, तो उसके लिए केंद्र सरकार की एक योजना बड़ा सहारा बन सकती है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत सरकार नए कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देती है, जिसमें बैंक लोन और सब्सिडी दोनों शामिल हैं।

छोटे कारोबार को बढ़ावा देने की कोशिश

इस योजना का मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ना है। खासकर गांव और छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकें।

योजना में मिलती है अलग-अलग मदद

इस स्कीम में सरकार सीधे पैसा नहीं देती, बल्कि बैंक के जरिए लोन दिलाया जाता है और उस पर कुछ हिस्सा सब्सिडी के रूप में माफ कर दिया जाता है। सब्सिडी का प्रतिशत आवेदक की कैटेगरी और जगह के हिसाब से अलग होता है।

किसे कितना फायदा मिलता है

सामान्य वर्ग के लोग अगर शहर में काम शुरू करते हैं तो उन्हें कम सब्सिडी मिलती है, जबकि गांव में शुरू करने पर यह मदद बढ़ जाती है। वहीं, SC, ST, महिलाओं और अन्य विशेष वर्गों को ज्यादा लाभ दिया जाता है। 

कितना बड़ा प्रोजेक्ट कर सकते हैं

इस योजना में अलग-अलग तरह के बिजनेस के लिए सीमा तय है। मैन्युफैक्चरिंग वाले कामों में ज्यादा से ज्यादा लगभग ₹25 लाख तक का प्रोजेक्ट, सर्विस सेक्टर में करीब ₹10 लाख तक का प्रोजेक्ट।

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा

उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। 

बड़ा लोन लेने के लिए कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है। 

यह सुविधा सिर्फ नए बिजनेस शुरू करने वालों के लिए है। 

ग्रुप, ट्रस्ट और स्वयं सहायता समूह भी आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment