देशभर में शुरू हो रही अहम बैठकें
आयोग ने कर्मचारियों की राय और सुझाव लेने के लिए अलग-अलग शहरों में बैठकों का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत सबसे पहले नई दिल्ली में 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 4 और 5 मई को पुणे में भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इन बैठकों में विभिन्न कर्मचारी संगठन अपनी मांगें और सुझाव सीधे आयोग के सामने रख सकेंगे।
सुझाव देने के लिए जरूरी शर्त
इन बैठकों में हिस्सा लेने के लिए एक जरूरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। संबंधित यूनियन या संस्था को पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना मेमोरेंडम यानी विस्तृत सुझाव दस्तावेज जमा करना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
देश के अन्य शहरों में भी होंगे कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग केवल दिल्ली और पुणे तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में मुंबई समेत अन्य राज्यों में भी इसी तरह की बैठकों का आयोजन किया जा सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की राय शामिल की जा सके।
नए वेतन आयोग के लिए कंसल्टेंट भर्ती भी शुरू
नए वेतन आयोग के लिए कंसल्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लगभग 20 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों विकल्प मौजूद हैं। फुल-टाइम कंसल्टेंट को करीब ₹1.80 लाख तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment