पहली भर्ती: 2285 पदों पर बड़ा मौका
UPSSSC ने Combined Lower Subordinate Services के तहत 2285 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) या LLB की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे।
आवेदन शुरू: 29 मई 2026
अंतिम तिथि: 18 जून 2026
दूसरी भर्ती: ग्रुप C के 115 पद
इसके अलावा आयोग ने ग्रुप C के 115 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है, जिसमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, B.Com, M.Sc और LLB जैसे योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू: 2 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही-सही भरना जरूरी होगा।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
इन दोनों भर्तियों को मिलाकर हजारों पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका मिलेगा। खास बात यह है कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी इसमें भाग ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment