कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वेतन आयोग पर PM मोदी का बड़ा ऐलान

कोलकाता। देश के सरकारी कर्मचारियों के बीच वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। जहां एक ओर केंद्र सरकार के कर्मचारी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक स्तर पर वेतन आयोग को लेकर नए ऐलान सामने आ रहे हैं।

पीएम मोदी का चुनावी रैली में बड़ा बयान

हाल ही में पश्चिम बंगाल के पुरबा मिदनापुर में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो 7वें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।

राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का वादा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और अन्य कर्मियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएंगी। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा।

वर्तमान में 6वें वेतन आयोग का लाभ

आपको बता दें की पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को अभी 6वें वेतन आयोग के आधार पर वेतन मिल रहा है। ऐसे में यदि 7वां वेतन आयोग लागू होता है तो वेतन में बड़ा उछाल आने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

राजनीतिक मुद्दा बना वेतन आयोग

वर्तमान में पश्चिम बंगाल में वेतन आयोग का मुद्दा राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन गया है। चुनावी माहौल के बीच यह घोषणा कर्मचारियों के लिए उम्मीद और राजनीतिक चर्चाओं दोनों का केंद्र बन गई है।

0 comments:

Post a Comment