क्या है नया नियम?
नए नियम लागू होने के बाद अब सिर्फ आधार कार्ड या एक-दो सामान्य दस्तावेजों से काम नहीं चल रहा है। लोगों को कई अतिरिक्त कागजात लगाने पड़ रहे हैं। इसी वजह से आरटीपीएस काउंटरों पर भीड़ बढ़ गई है और कई लोग अधूरे दस्तावेजों के कारण वापस लौट रहे हैं।
जाति प्रमाण पत्र के लिए
जाति प्रमाण पत्र के लिए अब जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे खतियान, दान पत्र या राजस्व रिकॉर्ड जरूरी कर दिए गए हैं। जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें भी संबंधित प्रमाण देने होंगे।
आय प्रमाण पत्र के लिए
आय प्रमाण पत्र के लिए नौकरीपेशा लोगों को सैलरी स्लिप, पेंशनधारकों को पेंशन स्लिप और कुछ मामलों में आयकर रिटर्न जैसे दस्तावेज देने होंगे।
निवास प्रमाणपत्र के लिए
निवास प्रमाण पत्र के लिए भी पहचान और निवास साबित करने वाले दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल, आधार कार्ड आदि की जरूरत बढ़ा दी गई है।
हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि इन प्रमाण पत्रों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त रहेगी। लेकिन अब दस्तावेजों की जांच पहले से ज्यादा सख्ती से होगी। नए नियमों को लेकर लोगों में असमंजस है, खासकर छात्रों को ज्यादा परेशानी हो रही है क्योंकि कई बार समय पर प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है।

0 comments:
Post a Comment