यूपी के 62 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे, लोगों के लिए खुशखबरी!

न्यूज डेस्क। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को लेकर अब अमरोहा से हरिद्वार तक नया मार्ग तय कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र के 62 गांव सीधे इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ेंगे। यह कदम न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEDA) की योजना के तहत मेरठ से प्रयागराज तक बने एक्सप्रेसवे को अब हरिद्वार तक बढ़ाने की तैयारी है। इस विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सीधा संपर्क उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हरिद्वार से हो जाएगा।

‘विकल्प-2’ पर बनी सहमति

अधिकारियों के अनुसार, अमरोहा से हरिद्वार तक लगभग 146 किलोमीटर लंबे नए रूट पर सहमति बनी है। पहले मेरठ से सीधे हरिद्वार जोड़ने की योजना थी, लेकिन अब नया रूट ज्यादा व्यावहारिक माना गया है। इस रूट के जरिए एक्सप्रेसवे का विस्तार आसान होगा और अतिरिक्त पुल निर्माण की जरूरत भी कम पड़ेगी।

62 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना में अमरोहा जिले के 62 गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों से होकर एक्सप्रेसवे गुजरने से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, तेज यातायात और आर्थिक गतिविधियों में तेजी का लाभ मिलेगा। साथ ही जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी और नए निवेश की संभावना भी बढ़ेगी।

प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी

हरि प्रताप शाही के निर्देश पर इन गांवों के बंदोबस्ती मानचित्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ सके। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

0 comments:

Post a Comment