कुल पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पद भरे जाएंगे। इनमें 120 पद विधान भवन गार्ड के लिए, 50 पद फायरमैन के लिए है। आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं, जिससे सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।
आवेदन की प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
आवेदन शुरू: 9 जून
अंतिम तिथि: 29 जून
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 6 जुलाई
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
पात्रता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा, केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET 2025 परीक्षा में भाग लिया हो।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण। चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 तक मासिक वेतन मिलेगा, जो इस स्तर की नौकरी के लिए आकर्षक माना जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment