बिहार में नए CM पर मुहर तय! सरकार गठन की रफ्तार तेज, बड़ा ऐलान

पटना। बिहार की राजनीति इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने की पूरी संभावना है। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि सत्ता की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने संभाली कमान

सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। 

कैसे होगा मुख्यमंत्री का चयन?

नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकों की बैठक होगी, उसमें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जाएगा।  इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में उस नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। 

कब होगा फैसला?

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार:

14 अप्रैल को विधायक दल की बैठक हो सकती है

उसी दिन गठबंधन की बैठक भी संभव है

15 अप्रैल तक नई सरकार का गठन हो सकता है

इसी दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतिम बार मंत्रिपरिषद की बैठक करने के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

कौन होगा नया मुख्यमंत्री?

इस बार बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल और प्रेम कुमार जैसे नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। साथ ही दलित या महिला मुख्यमंत्री को लेकर भी अटकलें जारी हैं।

0 comments:

Post a Comment