BJP की कोर बैठक में बड़ा फैसला संभव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। इस बैठक में शीर्ष नेतृत्व के साथ कई बड़े चेहरे शामिल हैं और रणनीति साफ है, ऐसा चेहरा चुना जाए जो जातीय संतुलन के साथ-साथ युवा और महिला वोटर्स को भी आकर्षित कर सके।
सबसे आगे सम्राट चौधरी, लेकिन चुनौती भी
मुख्यमंत्री पद की रेस में फिलहाल सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। ओबीसी चेहरे के रूप में उनकी पकड़ मजबूत है, लेकिन कुछ जगहों पर विरोध की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पा रही।
विजय सिन्हा और नित्यानंद राय भी दावेदार
रेस में विजय कुमार सिन्हा और नित्यानंद राय जैसे अनुभवी नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। जहां सिन्हा का सवर्ण वोट बैंक पर अच्छा प्रभाव है, वहीं नित्यानंद राय का संगठन और केंद्र में अनुभव उन्हें मजबूत बनाता है।
बीजेपी द्वारा ‘सरप्राइज फेस’ की एंट्री की चर्चा
बीच में श्रेयसी सिंह का नाम भी तेजी से उभरा, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी। युवा और साफ छवि होने के कारण उन्हें एक ‘फ्रेश फेस’ के रूप में देखा गया, लेकिन अनुभव की कमी के चलते उन्हें फिलहाल रेस से बाहर माना जा रहा है।
BJP क्यों कर सकती है चौंकाने वाला फैसला?
बीजेपी की रणनीति अक्सर आखिरी समय में बड़ा सरप्राइज देने की रही है। ऐसे में यह भी संभव है कि जो नाम अभी चर्चा में नहीं है, वही अचानक मुख्यमंत्री बन जाए। यही वजह है कि दिल्ली की मुहर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

0 comments:
Post a Comment