चीन के बाद अब भारत को नुकसान, US मार्केट में गिरा टेक्सटाइल एक्सपोर्ट

नई दिल्ली। अमेरिकी बाजार में भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की पकड़ कमजोर पड़ती दिख रही है। फरवरी 2026 के ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत से कपड़ा और परिधान निर्यात में करीब 28% से ज्यादा की गिरावट आई है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज हो चुकी है और खरीदार तेजी से विकल्प तलाश रहे हैं।

वियतनाम ने मजबूत की पकड़

जहां भारत को नुकसान झेलना पड़ा है, वहीं वियतनाम ने अमेरिकी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। आंकड़ों के अनुसार, वियतनाम से अमेरिका को निर्यात में लगभग 5% की बढ़ोतरी हुई है। इसके उलट, भारत और बांग्लादेश दोनों के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है।

टैरिफ राहत का नहीं मिला तुरंत फायदा

अमेरिका द्वारा टैरिफ में राहत दिए जाने के बावजूद भारत के निर्यात में अभी तक सुधार नहीं दिखा है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि कई अमेरिकी खरीदार पहले ही अपने ऑर्डर अन्य देशों में शिफ्ट कर चुके हैं। इसके अलावा, ऑर्डर मिलने से लेकर शिपमेंट तक 3-4 महीने का समय लग जाता है, इसलिए टैरिफ में बदलाव का असर आंकड़ों में दिखने में देरी हो रही है।

कमजोर मांग और महंगाई का असर

2025 के दौरान अमेरिकी बाजार में मांग कमजोर रही और महंगाई के चलते उपभोक्ता खर्च भी प्रभावित हुआ। इसका सीधा असर कपड़ा उद्योग पर पड़ा, क्योंकि यह सेक्टर उपभोक्ता मांग पर काफी हद तक निर्भर करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यही कारण है कि भारत जैसे निर्यातक देशों को अधिक नुकसान झेलना पड़ा।

0 comments:

Post a Comment