बता दें की इस बार भी रजिस्ट्रेशन और परमिट जारी करने की प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगी। यानी जो पहले आवेदन करेगा, उसे प्राथमिकता मिलेगी। हर दिन सीमित संख्या में ही परमिट जारी किए जाएंगे, जिससे भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।
देशभर में 554 बैंक शाखाओं में सुविधा
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देशभर की 554 बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इससे अलग-अलग राज्यों के लोग आसानी से नजदीकी शाखा में जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
आधार आधारित ई-केवाईसी से रजिस्ट्रेशन
इस बार पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है। श्रद्धालुओं को आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर बायोमेट्रिक में कोई समस्या आती है, तो वेबकैम के माध्यम से फोटो लेकर भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इससे तकनीकी दिक्कतों के बावजूद रजिस्ट्रेशन बाधित नहीं होगा।
यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य
यात्रा पर जाने के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (हेल्थ सर्टिफिकेट) जरूरी है। यह सर्टिफिकेट 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद का होना चाहिए और अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल सेंटर से ही बनवाना होगा। श्राइन बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची भी जारी की गई है।
इस यात्रा के लिए फीस और जरूरी दस्तावेज
हर यात्री को परमिट के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय आधार कार्ड और सही मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है, ताकि आगे की प्रक्रिया में कोई समस्या न आए। Shri Amarnath Shrine Board ने इस बार पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से तैयार किया है।

0 comments:
Post a Comment