यूपी में बिछेगा हाई स्पीड रेल ट्रैक, अब मिनटों में तय होगा सफर!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुरादाबाद से बरेली होते हुए शाहजहांपुर तक रेलवे अब हाई स्पीड ट्रैक बिछाने की तैयारी में है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को तेज, सुगम और समय बचाने वाला सफर मिल सकेगा।

नई तकनीक से बदलेगा रेल ट्रैक

रेलवे इस रूट पर पुरानी लाइन को हटाकर आधुनिक तकनीक से लैस नई रेल पटरी बिछाने जा रहा है। इस ट्रैक को इस तरह तैयार किया जाएगा कि उस पर हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन आसानी से हो सके। खासतौर पर वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का लक्ष्य

अभी इस मार्ग पर ट्रेनें लगभग 110 से 120 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। लेकिन नए ट्रैक के बनने के बाद यह रफ्तार बढ़कर करीब 160 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच का सफर काफी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।

पहले चरण में मुरादाबाद-बरेली पर फोकस

इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मुरादाबाद से बरेली के बीच नई लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। लगभग 150 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर काम के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे चालू वित्तीय वर्ष में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आधुनिक सिग्नल सिस्टम भी होगा शामिल

सिर्फ ट्रैक ही नहीं, बल्कि इस रूट पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली भी लगाई जाएगी। इससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा, साथ ही हाई स्पीड पर भी बेहतर नियंत्रण बना रहेगा।

दूसरे चरण में लखनऊ तक विस्तार किया जायेगा

रेलवे की योजना इस परियोजना को आगे बढ़ाते हुए शाहजहांपुर से लखनऊ तक विस्तार देने की भी है। इससे पूरे क्षेत्र में तेज रफ्तार रेल नेटवर्क तैयार होगा और लंबी दूरी के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। इस हाई स्पीड ट्रैक के बनने से यात्रियों का समय बचेगा, ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी और सफर अधिक आरामदायक बनेगा।

0 comments:

Post a Comment