बिहार में सियासी भूचाल! 48 घंटे में नई सरकार? CM आवास पर हलचल तेज

पटना। बिहार की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। सत्ता के गलियारों में लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले 48 घंटे राज्य की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं।

पटना स्थित 1 अणे मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास पर नेताओं की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। जदयू के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री यहां पहुंचकर लगातार चर्चा में शामिल हो रहे हैं। जदयू नेताओं का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं और किसी तरह की घबराहट या असमंजस की स्थिति नहीं है। पार्टी का दावा है कि पूरी स्थिति नियंत्रण में है।

दूसरी ओर, भाजपा ने भी अपनी रणनीति को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक पटना पहुंचने वाले हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि दोनों ओर हलचल जारी है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार बीजेपी का कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता हैं।

14 अप्रैल को अहम मोड़ की चर्चा

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक 14 अप्रैल को राज्य में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए नेतृत्व को लेकर फैसले की अटकलें तेज हैं। साथ ही कैबिनेट की अहम बैठक भी प्रस्तावित बताई जा रही है, जिसमें कई बड़े निर्णय सामने आ सकते हैं।

नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि संभावित बदलाव के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंदरखाने चर्चा लगभग अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को ही स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है।

15 अप्रैल को शपथ की संभावना

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर भी कुछ गतिविधियां तेज होने से इन अटकलों को और बल मिल रहा है।

0 comments:

Post a Comment