कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैलरी में बंपर इजाफा, एरियर भी!

न्यूज डेस्क। महंगाई के दौर में सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जहां एक ओर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार है, वहीं एक राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देकर सबका ध्यान खींच लिया है।

तेलंगाना में कर्मचारियों को सीधा फायदा

तेलंगाना सरकार ने राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद कुल डीए 50.7% से बढ़कर 52.8% हो गया है। इस फैसले का लाभ करीब 38 हजार कर्मचारियों को मिलेगा, जिससे उनकी टेक-होम सैलरी में सीधा इजाफा होगा।

जनवरी 2026 से लागू, मिलेगा एरियर भी

सरकार ने यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू की है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया (एरियर) भी दिया जाएगा। हालांकि, एकमुश्त भुगतान के बजाय इसे चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा, ताकि निगम पर वित्तीय दबाव न बढ़े। वहीं, एरियर का भुगतान किस्तों में होगा।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इंतजार

जहां तेलंगाना के कर्मचारियों को राहत मिल गई है, वहीं केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी अब भी डीए बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों की ओर से सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग भी की जा रही है। पिछले वर्षों के रुझान को देखें तो आमतौर पर मार्च या अप्रैल में डीए बढ़ोतरी की घोषणा हो जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी जल्द ही केंद्र सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

0 comments:

Post a Comment