महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए इसमें 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो DA बढ़कर 60% या 61% तक पहुंच सकता है। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में अच्छा खासा इजाफा होगा।
अप्रैल की सैलरी बन सकती है खास
आमतौर पर सरकार होली के आसपास DA बढ़ोतरी का ऐलान कर देती है, लेकिन इस बार देरी हुई है। ऐसे में संभावना है कि जब भी घोषणा होगी, उसका असर सीधे अप्रैल की सैलरी में दिखाई देगा। यानी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
तीन महीने का एरियर भी संभव
चूंकि DA बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, इसलिए कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिल सकता है। यह एरियर एकमुश्त अप्रैल की सैलरी के साथ मिलने की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों को एक बार में बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है।
करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
इस फैसले का असर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा। महंगाई भत्ता बढ़ने से न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि बढ़ती महंगाई से राहत भी मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment