चौंकाने वाली खबर! भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटा

नई दिल्ली। भारतीय फॉरेक्स रिजर्व में पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, 27 मार्च को समाप्त हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटकर 688.05 अरब डॉलर रह गया। पिछले हफ्ते भी कुल रिजर्व में 11.413 अरब डॉलर की कमी आई थी। फरवरी में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से पहले विदेशी मुद्रा भंडार $728.494 अरब तक पहुंच चुका था, जो अब लगातार गिरावट पर है।

फॉरेन करेंसी और गोल्ड रिजर्व में कमी

रिजर्व में सबसे बड़ा हिस्सा, फॉरेन करेंसी एसेट्स, 6.622 अरब डॉलर घटकर 551.072 अरब डॉलर पर आ गया। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं का मूल्य शामिल होता है। इसके अलावा, सोने के रिजर्व में भी गिरावट आई है और यह 3.666 अरब डॉलर घटकर 113.521 अरब डॉलर पर रह गया।

स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स और IMF स्थिति

इस हफ्ते भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDRs) में 1.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई, जो 18.649 अरब डॉलर तक पहुंच गई। वहीं, IMF के पास भारत की स्थिति में 1.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 4.816 अरब डॉलर पर आ गई।

रुपये पर भी बढ़ता दबाव, तेजी के संकेत

पश्चिम एशिया में संघर्ष और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के चलते भारतीय रुपये पर दबाव बढ़ा है। रिजर्व बैंक लगातार डॉलर बेचकर बाजार में दखल दे रहा है और रुपया गिरने से रोकने के लिए कई नीतिगत कदम उठा रहा है। इसके बावजूद, 2 अप्रैल को रुपया 12 साल में अपनी सबसे बड़ी बढ़त के साथ 93.1413 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो सितंबर 2013 के बाद का रिकॉर्ड है।

0 comments:

Post a Comment