बिहार में 4-लेन सड़क का निर्माण शुरू, इन जिलों के लिए खुशखबरी!

पटना। बिहार में पटना से बेतिया तक बनने वाली प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना अब तेजी पकड़ रही है। यह सड़क परियोजना अरेराज से बेतिया तक लगभग 42 किलोमीटर लंबी होगी और उत्तर बिहार के लोगों के लिए आवागमन को काफी आसान बना देगी।

जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में

प्रशासन ने पश्चिम चंपारण जिले के 13 मौजों में जमीन अधिग्रहण का काम लगभग अंतिम चरण तक पहुंचा दिया है। इस परियोजना के लिए सरकार ने करीब 9.35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जल्द ही वहां के जमीन मालिकों को औपचारिक नोटिस भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

मुआवजा और पारदर्शिता

सड़कों के निर्माण से प्रभावित किसानों और स्थानीय निवासियों को उनकी जमीन की बाजार दर के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा, वहां मौजूद मकान, पेड़ और अन्य संरचनाओं का अलग से मुआवजा भी दिया जाएगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी होगी, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विकास और रोजगार के नए अवसर

आपको बता दें की इस सड़क परियोजना से केवल आवागमन ही आसान नहीं होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से इलाके में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment