फिटमेंट फैक्टर क्या है?
फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्टीप्लायर है, जो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करता है। इसे बढ़ाने का मतलब है बेसिक पे में बढ़ोतरी, और इससे जुड़े अन्य भत्ते जैसे DA (Dearness Allowance) और HRA (House Rent Allowance) भी बढ़ जाएंगे।
सैलरी में कितनी बढ़ोतरी संभव?
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹18,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू होता है, तो उसकी नई सैलरी करीब ₹46,260 हो सकती है। इसका मतलब है कि कुल सैलरी में 30-34% तक की बढ़ोतरी संभव है। यह बदलाव न सिर्फ वर्तमान कर्मचारियों के लिए लाभदायक होगा, बल्कि रिटायर्ड कर्मचारियों को भी पेंशन में बढ़ोतरी के रूप में राहत देगा।
नया वेतन आयोग कब लागू होगा?
आपको बता दें की केंद्र सरकार के द्वारा 8वां वेतन आयोग नवंबर 2025 में गठित हुआ था और इसे अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो आयोग की सिफारिशें जून 2027 तक सामने आ सकती हैं। हालांकि, इसे 1 जनवरी 2026 से लागू मानने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों को पिछली तिथियों का एरियर भी मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment