मोदी मैजिक का असर
सर्वेक्षणों में यह बात साफ देखी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता विशेष रूप से युवाओं के बीच बढ़ रही है। उनके विकास परक विचार, ऊर्जावान छवि और सीधे संवाद युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं। Gen Z और युवा मतदाता प्रधानमंत्री की बातें सुनकर राजनीतिक प्रक्रिया में और सक्रिय हो रहे हैं।
सीटों का अनुमान और वोट शेयर
ताजा सर्वेक्षणों के मुताबिक, बीजेपी को 100 से अधिक सीटों की संभावना दिखाई दे रही है, जो पिछली बार की 77 सीटों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। कुछ रिपोर्ट्स तो बीजेपी को 168 सीटों तक बहुमत के करीब पहुंचते हुए भी दिखा रही हैं।
वहीं, बंगाल में वोट शेयर में भी बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान है। VoteVibe ने पार्टी का वोट शेयर 34.9% रखा है, जबकि ABP-CVoter ने इसे 37.4% तक बताया। वहीं, TMC का वोट शेयर 41.9% से 42.1% के बीच रहने का अनुमान है।
क्षेत्रीय रुझान
भाजपा मिदनापुर जैसे इलाकों में बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि TMC प्रेसिडेंसी और मालदा क्षेत्रों में मजबूत बनी हुई है। यह संकेत देता है कि बीजेपी का ग्राफ केवल सीमित इलाकों तक ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण हिस्सों में लगातार बढ़ रहा है। जिसका फायदा चुनाव में देखने को मिल सकता हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment