ऑनलाइन होगी सभी की उपस्थिति दर्ज
इस सत्र से सबसे बड़ा बदलाव उपस्थिति प्रणाली में देखने को मिलेगा। अब छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की हाजिरी भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए परिषद के पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी
बोर्ड ने उपस्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि इससे छात्रों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
किताबों को लेकर भी चेतावनी
अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बाजार में मिलने वाली महंगी या अनधिकृत किताबों के झांसे में न आएं। केवल अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों को ही खरीदें। अधिकृत किताबों की सूची और उनकी कीमतें बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं।
नए छात्रों का तुरंत पंजीकरण
नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि प्रवेश के साथ ही छात्रों का पूरा विवरण उसी दिन पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि रिकॉर्ड अपडेटेड रहे और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
0 comments:
Post a Comment