1. ब्लड शुगर टेस्ट
30 के बाद मधुमेह यानी डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है। इसलिए समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराना जरूरी है। इससे शरीर में शुगर का स्तर पता चलता है और शुरुआती अवस्था में ही बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
2. थायरॉइड टेस्ट
महिलाओं में थायरॉइड से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं। वजन बढ़ना या घटना, थकान और हार्मोनल असंतुलन इसके संकेत हो सकते हैं। थायरॉइड टेस्ट से इन समस्याओं की सही पहचान हो जाती है।
3. ब्रेस्ट स्क्रीनिंग
30 की उम्र के बाद महिलाओं को नियमित रूप से ब्रेस्ट हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए डॉक्टर की सलाह से ब्रेस्ट स्क्रीनिंग या मैमोग्राफी कराना जरूरी होता है।
4. पैप स्मीयर टेस्ट
यह जांच सर्वाइकल कैंसर की पहचान के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। 30 के बाद हर महिला को नियमित अंतराल पर यह टेस्ट कराना चाहिए, जिससे समय रहते बीमारी का पता चल सके।
5. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
दिल की सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से कोलेस्ट्रॉल के स्तर का पता चलता है, जिससे हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है।

0 comments:
Post a Comment