डॉलर की दादागिरी खत्म! रुपये ने दिखाई अपनी असली ताकत

नई दिल्ली। मार्च में लगातार दबाव झेलने के बाद अब रुपये ने ऐसी वापसी की है, जिसने बाजार की धारणा ही बदल दी है। एक समय डॉलर के मुकाबले 95 के पार जाने वाला रुपया अब अचानक मजबूत होकर निवेशकों और आम लोगों दोनों को राहत दे रहा है।

एक दिन में बड़ा उलटफेर

ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2 अप्रैल को रुपये में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। यह करीब 2% मजबूत होकर 92.94 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया। यह तेजी सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बाजार के मूड में आए बड़े बदलाव का संकेत है। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब एक ही दिन में रुपये ने इतनी मजबूती दिखाई हो।

RBI का दांव पड़ा भारी

आपको बता दें की इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा कारण Reserve Bank of India (RBI) का सख्त कदम माना जा रहा है। RBI ने उन गतिविधियों पर नियंत्रण कड़ा किया, जिनसे रुपये पर दबाव बन रहा था। ऑफशोर फॉरवर्ड ट्रेडिंग में सख्ती, कैंसल कॉन्ट्रैक्ट्स को दोबारा बुक करने पर रोक और बैंकों की फॉरेक्स पोजीशन पर सीमा इन फैसलों ने बाजार में सट्टेबाजी को काफी हद तक रोक दिया।

इतिहास में दुर्लभ तेजी

कई रिपोर्ट्स के बतलाती है रुपया में इतनी बड़ी एक दिन की मजबूती बहुत कम देखने को मिलती है। पिछली बार 2013 में रुपये में इसी तरह का उछाल आया था। करीब एक दशक बाद फिर से ऐसा मूवमेंट देखने को मिला है, जिसने बाजार को चौंका दिया है।

आम आदमी को क्या फायदा?

रुपये की मजबूती का सीधा फायदा आम लोगों तक पहुंच सकता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत संभव

मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य आयातित सामान सस्ते हो सकते हैं

महंगाई पर भी कुछ हद तक काबू पाने में मदद मिल सकती है।

0 comments:

Post a Comment