कैशलेस सुविधा से शिक्षकों को मिलेगा लाभ
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि योजना का लाभ अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा। योजना के तहत शिक्षक सरकारी और निजी दोनों चिकित्सालयों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे।
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी ने बताया कि अब तक इन शिक्षकों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति की कोई सुविधा नहीं थी। इस वजह से उन्हें निजी खर्च से इलाज कराना पड़ता था, जिससे कई बार चिकित्सा सेवाओं का सही लाभ लेना मुश्किल हो जाता था।
क्रियान्वयन की प्रक्रिया
आपको बता दें की इस योजना का क्रियान्वयन साचीस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। सभी लाभार्थियों और उनके आश्रितों का विवरण हर साल 30 जून तक साचीस को भेजा जाएगा, ताकि योजना में शामिल सभी पात्र शिक्षक इसका लाभ उठा सकें।
इस योजना से प्रदेश के शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, और उन्हें अपने और परिवार के इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही, इससे उच्च शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों की भलाई और कार्यसंतोष बढ़ाने में मदद मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment