पानी-पानी होगा यूपी! 60 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच आई इस राहत भरी बारिश ने जहां लोगों को सुकून दिया है, वहीं किसानों और आम जनजीवन के लिए नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी का सिलसिला शुरू हो चुका है।

शनिवार को इस सिस्टम के चरम पर पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 60 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दो चरणों में बरसेगा पानी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश का यह दौर केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। पहला चरण 5 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा, जिसमें पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके तुरंत बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो 7 से 9 अप्रैल के बीच दूसरे चरण की बारिश लेकर आएगा। इस दौरान तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार

आगरा, अलीगढ, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, 

ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, 

गाजियाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, 

बदायूं, बागपत, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलन्दशहर, 

चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फ़तेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्धनगर, 

झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, लखीमपुर खीरी, 

मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, 

संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी,

0 comments:

Post a Comment