यूपी में कर्मचारियों को खुशखबरी, 3 से 4 हजार तक बढ़ गई सैलरी

न्यूज डेस्क। लखनऊ से आई खबर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। लंबे समय से वेतन और काम की स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान आखिरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप से हो गया। कंपनी ने कर्मचारियों की मांग को मानते हुए उनके वेतन में 3-4 हजार रुपये का इजाफा करने और कार्यस्थल की सुविधाओं को सुधारने का फैसला किया।

कर्मचारियों की संख्या और शिफ्ट

आपको बता दें की सीएम हेल्पलाइन 1076 में कुल 1020 कर्मचारी काम कर रहे हैं। ये तीन शिफ्टों में काम करते हैं: सुबह और दोपहर में 500-500, जबकि रात की शिफ्ट में 20 कर्मचारी। इसके अलावा 200 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।

विवाद की वजह

कर्मचारियों का आरोप था कि भर्ती के समय उन्हें तय वेतन ₹15,000 का बताया गया था, लेकिन उन्हें इससे कम मिल रहा था। साथ ही वेतन समय पर न मिलने और ड्यूटी के दौरान मोबाइल न रखने की पाबंदी ने कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी थी।

मामला कैसे सुलझा

यूपी डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन (यूपीडेस्को) की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा और स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया।

राहत और बदलाव

कंपनी ने वेतन बढ़ोतरी के साथ कार्यस्थल की सुविधाओं में सुधार करने का आश्वासन दिया। अब कर्मचारियों के बैंक खातों में एक-दो दिन में वेतन वृद्धि का पैसा जमा कर दिया जाएगा। इससे न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ा है।

0 comments:

Post a Comment