तमिलनाडु में इसे मिलेगी बंपर सीटें! सर्वे में BJP की बढ़त या चुनौती?

न्यूज डेस्क। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के पहले ताजा सर्वे ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। सर्वे के अनुसार, जनता के बीच फिलहाल DMK-कांग्रेस गठबंधन का माहौल मजबूत है, जबकि AIADMK और बीजेपी का गठबंधन इस बार पीछे दिख रहा है।

DMK गठबंधन को बहुमत का फायदा

राज्य में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 118 सीटें चाहिए। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार DMK और कांग्रेस का गठबंधन लगभग 181 से 189 सीटें जीत सकता है। इसका मतलब साफ है कि यह गठबंधन आसानी से बहुमत हासिल कर सकता है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की लोकप्रियता भी सर्वे में दिख रही है, और उनके नेतृत्व में सरकार दोबारा बनने की संभावना मजबूत है।

बीजेपी और AIADMK का हाल

वहीं सर्वे रिपोर्ट के अनुसार AIADMK और बीजेपी गठबंधन इस बार केवल 38 से 42 सीटें जीत सकता है। वोट प्रतिशत के हिसाब से भी उनका दबदबा कम है, जो उन्हें सत्ता की दौड़ में काफी कमजोर स्थिति में दिखाता है।

थलापति की एंट्री से नया रंग

सर्वे रिपोर्ट की मानें तो इस चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की नई पार्टी TVK पहली बार मैदान में उतरी है। सर्वे के मुताबिक, उन्हें 8 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशत के लिहाज से उनका आंकड़ा 23.9% है, जो युवा मतदाताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ दिखाता है। मुख्यमंत्री पद के लिए भी 27.1% लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं।

मुकाबला बन गया रोचक

आपको बता दें की इस बार के चुनाव में DMK गठबंधन फिलहाल मजबूत स्थिति में है, लेकिन विजय थलापति की एंट्री ने चुनावी परिदृश्य को अप्रत्याशित और रोमांचक बना दिया है। नए मतदाताओं और युवा वोटर्स के रुझान से अंतिम नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment