बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी: इंजीनियरिंग, फार्मेसी और नर्सिंग में एडमिशन का मौका, 5 मई तक आवेदन

पटना। बिहार के छात्रों के लिए करियर बनाने का बड़ा मौका सामने आया है। Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board की ओर से आयोजित होने वाली बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा और एडमिट कार्ड?

परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मई को किया जाएगा।

30 मई को चार पालियों में परीक्षा होगी

31 मई को एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी

एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

आवेदन और सुधार की जरूरी तारीखें

आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मई

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 6 मई

आवेदन में सुधार: 7 से 8 मई

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लें।

किन कोर्सों में मिलेगा एडमिशन?

इस परीक्षा के जरिए छात्रों को कई प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिला मिलेगा, जैसे: इंजीनियरिंग (बीटेक), फार्मेसी, कृषि, उद्यान और वानिकी, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियो इमेजिंग और ऑप्टोमेट्री जैसे मेडिकल कोर्स। 

सीटों का बंटवारा कैसे होगा? 

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहले जेईई मेन के आधार पर काउंसलिंग होगी। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें BCECE के सफल अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। कृषि और संबंधित पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत सीटें पीसीएम और पीसीबी के संयुक्त मेरिट के आधार पर दी जाएंगी। वहीं सरकारी फार्मेसी और अन्य संस्थानों में भी इसी परीक्षा के जरिए दाखिला मिलेगा।

सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में मौका

इस परीक्षा के जरिए बिहार के सरकारी और निजी दोनों तरह के संस्थानों में प्रवेश का रास्ता खुलता है। खासकर नर्सिंग और मेडिकल से जुड़े कोर्सों में यह परीक्षा अहम भूमिका निभाती है।

0 comments:

Post a Comment