1. न्यूनतम वेतन में बड़ा उछाल
नए वेतन आयोग में सबसे बड़ी राहत न्यूनतम वेतन को लेकर मिल सकती है। मौजूदा 18 हजार रुपये के बेसिक वेतन को बढ़ाकर करीब 69 हजार रुपये तक करने का प्रस्ताव है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की आय में जबरदस्त वृद्धि होगी।
2. फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी
वेतन और पेंशन तय करने में फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाता है। इसे 3.833 तक बढ़ाने की मांग की गई है। इससे कुल वेतन में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है।
3. सालाना इंक्रीमेंट में सुधार
अभी कर्मचारियों को हर साल 3 प्रतिशत की वृद्धि मिलती है, लेकिन इसे बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इससे कर्मचारियों की आय हर साल पहले से ज्यादा तेजी से बढ़ेगी।
4. एचआरए और भत्तों में इजाफा
आवास किराया भत्ता यानी एचआरए में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। शहरों की श्रेणी के हिसाब से इसे 40, 35 और 30 प्रतिशत तक करने की बात कही गई है। इसके अलावा अन्य भत्तों में भी कई गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
5. पेंशनभोगियों को भी बड़ी राहत
पेंशन लेने वाले लोगों के लिए भी यह आयोग राहत भरा साबित हो सकता है। न्यूनतम पेंशन बंपर वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, जिससे बुजुर्गों को आर्थिक सहारा मिलेगा।
कब से लागू हो सकता है
इन सभी प्रस्तावों को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की मांग की जा रही है। हालांकि ये सिर्फ नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के प्रस्ताव हैं। अंतिम फैसला सरकार के स्तर पर ही लिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment