खुशखबरी का नया ऐलान! बिहार में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट के लिए बंपर भर्ती

न्यूज डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से 4 नवंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे गन्नीपुर स्थित जिला नियोजनालय परिसर में लगेगा। इसमें निजी कंपनी केके एंटरप्राइजेज की ओर से कुल 50 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को गुजरात में काम करने का अवसर मिलेगा।

10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती में पार्ट्स प्रोडक्शन, पार्ट्स चेकिंग और पार्ट्स असेंबल जैसे पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 17,000 से 25,000 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके साथ पीएफ, ईएसआईसी, इंश्योरेंस, बस, कैंटीन, यूनिफॉर्म और जूते जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें

रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ अपडेटेड बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र और दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो जरूर रखें। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ ले जाना बेहतर रहेगा।

NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए NCS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे जिला नियोजनालय, गन्नीपुर में जाकर या NCS की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment