कब पेश होगी आयोग की रिपोर्ट?
आयोग को गठन के 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपनी हैं। इसके लिए 3 मई 2027 की समयसीमा निर्धारित बताई गई है। यानी रिपोर्ट आने से पहले अभी कुछ महीने का इंतजार करना होगा। इसके बाद केंद्र सरकार सिफारिशों की समीक्षा करेगी और आगे लागू करने पर फैसला लेगी।
कितना काम पूरा हुआ है?
आयोग की ओर से 2 अक्टूबर को साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उस समय तक करीब 61 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था। साथ ही निर्धारित बैठकों में से लगभग 80 प्रतिशत बैठकें आयोजित की जा चुकी थीं। आयोग की पिछली बैठकें 22 और 30 अक्टूबर 2026 को मुंबई में हुई थीं।
फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिसके आधार पर मौजूदा मूल वेतन से नया बेसिक वेतन तय किया जाता है। सातवें वेतन आयोग में इसे 2.57 रखा गया था। इस बार कर्मचारी संगठन 3 से अधिक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ अनुमान इसे 1.9 से 2.57 के बीच रहने की संभावना जताते हैं। हालांकि, आठवें वेतन आयोग ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक सिफारिश जारी नहीं की है।
रेलवे कर्मचारियों ने भी रखीं मांगें
ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (AIRF) ने आयोग के सामने न्यूनतम वेतन बढ़ाने, भत्तों और प्रमोशन से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। संगठन ने महिला लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर और ट्रैक मेंटेनर की समस्याओं पर भी ध्यान देने की मांग की है। फिलहाल कर्मचारियों को आयोग की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। फिटमेंट फैक्टर और वेतन में वास्तविक बढ़ोतरी कितनी होगी, इसका पता आयोग की सिफारिशें आने और सरकार के फैसले के बाद ही चलेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment