इन जिलों में बनेंगे बड़े पुल
लोक निर्माण विभाग की योजना के तहत बलरामपुर, प्रतापगढ़, महोबा, फतेहपुर और पीलीभीत में नदियों पर पांच बड़े पुल बनाए जाएंगे।
बलरामपुर: हरिहरगंज-तलिया बनकटवा मार्ग पर पुल और पहुंच मार्ग के लिए 10.55 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
प्रतापगढ़: पूरे गोसाईं-सरूआ मार्ग पर सई नदी में 20.44 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा।
महोबा: कबरई-रिवई मार्ग पर चंद्रावल नदी पर 23.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
फतेहपुर: खूटा-गढ़ी संपर्क मार्ग पर रिंद नदी में 22.93 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा।
पीलीभीत: शीतलपुर-फागुनीहाई मार्ग पर खन्नौत नदी में पुराने संकरे पुल के पास नया पुल बनाया जाएगा। इस पर 21.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पांच छोटे पुलों का भी होगा निर्माण
बड़े पुलों के साथ पांच छोटे पुल भी बनाए जाएंगे। इनमें अमेठी के जामो ब्लॉक में नौडाह और आदिलपुर गांव को जोड़ने के लिए पुल बनेगा। फतेहपुर में जोनिहा-धारूपुर संपर्क मार्ग पर नहर के ऊपर पुल तैयार किया जाएगा। वहीं, अंबेडकर नगर के मोतनापुर गांव में नाले पर पुल बनेगा। देवरिया में विशुनपुरा बाजार से सुराजी टोला के बीच बरसाती नाले पर पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। पीलीभीत में दिलावरपुर-चंदौल मार्ग पर आरसीसी पुल बनाया जाएगा।
हजारों लोगों को मिलेगा फायदा
इन पुलों के तैयार होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा। बरसात के मौसम में नदियों और नालों के कारण रास्ता बाधित होने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

0 comments:
Post a Comment