शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.Sc, B.Tech या B.E की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
POWERGRID में चयनित इंजीनियर ट्रेनी को हर महीने 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक का वेतनमान मिल सकता है। यह भर्ती इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छा अवसर है।
कहां और कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार POWERGRID की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और योग्यता, आयु सीमा तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी शर्तों की पुष्टि कर लें।
आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म भर दें।

0 comments:
Post a Comment