हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में लोग जरुरत से ज्यादा आलू का सेवन करते हैं जो उनके सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। क्यों की ज्यादा आलू खाने से इंसान के शरीर में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस रोग के बारे में जो रोग ज्यादा आलू खाने से हो सकता हैं। इसलिए इस बात का सदैव ध्यान रखें।
एसिडिटी :
अगर आप ज्यादा आलू खा रहे हैं तो आपके पेट में एसिडिटी की समस्या होने के चान्सिज बढ़ जाते हैं।आलू से ज्यादातर लोगों को गैस हो जाती है। अगर आपको गैस होती है तो इस बात ध्यान रखें कि आप खाने में आलू का इस्तेमाल कम करें। रोज आलू खाने से या अधिक फेट वाले आलू खाने से गैस की समस्या होती है। इससे आपका पाचन तंत्र भी कमजोर हो सकता हैं।
ब्लड प्रेशर :
एक रिसर्च के अनुसार हफ्ते में चार या उससे ज्यादा बार आलू खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अनियंत्रित हो जाता हैं। जरूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव के लिए आलू का सेवन न करें या कम करें।
डायबिटीज :
आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। इससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने लगता हैं और इंसान धीरे धीरे डायबिटीज का शिकार हो जाता हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं की शरीर में शुगर न बढ़े इसके लिए जरूरी है कि आलू का सेवन न किया जाए।
वजन में बढ़ोतरी :
अगर आप ज्यादा मात्रा में आलू का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपके वजन में बढ़ोतरी हो सकती हैं। साथ ही साथ आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता हैं और आप मोटापा का शिकार हो सकते हैं। इसलिए आप ज्यादा आलू का सेवन ना करें।

0 comments:
Post a Comment