हेल्थ डेस्क: जब कोई व्यक्ति डायबिटीज का मरीज होता हैं तब उसे खान पान पर विशेष ध्यान देना होता हैं ताकि उसके शरीर का शुगर का लेवण ना बढ़ सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के बारे में जिस फल का सेवन सभी डायबिटीज मरीज को करनी चाहिए। इससे शरीर में शुगर कंट्रोल रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कीवी (Kiwi):
कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो डायबिटीज के मरीज के लिए लाभदायक साबित होते हैं। कीवी खाना से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में रहता है। यह एकदम से ब्लड शुगर या ग्लूकोज को बढ़ने से रोकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को कीवी का सेवन करना चाहिए।
सेब (Apples) :
सेब डायबिटीज को मैनेज करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। सेब में सोल्यूब और इंसोल्यूब दोनों तरह के फाइबर होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीज को सेब का सेवन करना चाहिए।
अमरूद (Guava) :
अमरूद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है। यह हारमोन इंबेलेंस के लिए एक अच्छा फल है। डायबिटीज और दिल के रोगियों के लिए अमरूद बहुत अच्छा साबित होता है।
संतरा (Oranges) :
संतरा को डायबिटीज के मरीजों के लिए सुपरफूड माना गया है। क्यों की संतरा में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है जो डायबिटीज में राहत दिलाने का काम करता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रहता हैं।
आड़ू (Peaches) :
आड़ू में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है। इसके सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी नियंत्रित रहता हैं। हर 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है।

0 comments:
Post a Comment