हेल्थ डेस्क: छोटी सी हरी इलायची का सेवन इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां छोटी सी हरी इलायची के सेवन से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पथरी की बीमारी :
सोने से पहले एक इलायची को गर्म पानी के साथ खाने से पथरी जल्दी टूटकर यूरिन के रास्ते बाहर आ जाती है। साथ ही इससे सीने में जलन और और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। इससे पथरी की बीमारी ठीक हो जाती हैं।
तनाव की बीमारी :
रोजाना छोटी सी हरी इलायची का काढ़ा पीने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए इलायची पाउडर को पानी में उबालें। अब काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। कुछ दिन पीने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। इससे आपका दिमाग भी मजबूत रहेगा।
गैस और एसिडिटी :
गैस, एसिडिटी, कब्ज, पेट में ऐंठन की समस्या को इलायची से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही हिचकी से भी राहत मिलती है। इस 1 चीज को चबाने से आपका पेट साफ़ रहेगा तथा आपके पेट में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
रक्तचाप की बीमारी :
हरी इलायची शरीर में रक्तसंचार गति को ठीक रखता है। इसके साथ ही यह अस्थमा, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत पहुंती है। यह बलगम और कफ को बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद करती है।
अनिद्रा की बीमारी :
बहुत से लोगों को रात में नींद नहीं आती हैं। सोने के लिए लोग दवाइयों को सहार लेते हैं जिसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। इससे नींद आएगी और खर्राटे की समस्या भी दूर हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment