हेल्थ डेस्क: आंवला का सेवन इंसान के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों के लिए आंवला वरदान होता हैं। इसके सेवन से कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
हाई ब्लड प्रेशर :
आंवला पाउडर में शहद मिलाकर खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही इससे केलोस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से होता हैं और इंसान खुद को स्वस्थ महसूस करता हैं।
आंखो की बीमारी:
आंवला आँखों की बीमारी के लिए वरदान होता हैं। आप सुबह खाली पेट आंवले का रस पीने से आंखो की रोशनी जल्दी कम नहीं होती। रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।
अल्सर की बीमारी:
आंवले का जूस पेप्टिक अल्सर में बहुत कारगर साबित होता है। इसके सेवन से अल्सर की बीमारी धीरे धीरे कम जाती हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं। इसलिए हर सुबह आप इसका सेवन कर सकते हैं।
एसिडिटी होगी दूर :
एसिडिटी से राहत पाने के लिए खाली पेट आंवला का रस पीएं। इसका लगातार सेवन करने से आप एसिडिटी की दिक्कत से मुक्त हो सकते हैं। इससे आपका पेट साफ रहेगा तथा पेट में कब्ज और गैस की भी समस्या नहीं होगी।
डायबिटीज में फायदेमंद :
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आंवला आपके लिए बहुत काम की चीज है। डायबिटीज से जुझ रहा व्यक्ति अगर आंवले के रस का सेवन शहद के साथ करता है तो उसे अपनी बीमारी से बहुत राहत मिलती है। इससे डायबिटीज की बीमारी धीरे धीरे कम होने लगती हैं।

0 comments:
Post a Comment