हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो दुबले-पतले हैं। अगर आप भी दुबले-पतले की इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताएंगे। जिस फ्रूट्स के सेवन से आप दुबले-पतले की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
बादाम:
बादामों में मैग्नीशियम होता है, जो कि स्वस्थ मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप भी सही तरीके से अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर में बादामों का सेवन जरुर करें। मैग्नीशियम के अलावा बादामों में हाई फाइबर और प्रोटीन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार का सेवन भी वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। इससे दुबले-पतले की समस्या दूर हो जाएगी।
अंडे:
दुबले-पतले लोग रोजाना नाश्ते में अंडो का सेवन करें। अंडे में मौजूद विटामिन B-12 टेंशन को दूर करने में मदद करता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो डिप्रेशन दूर कर आपके मूड को अच्छा बनाते हैं। अंडे में अल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपके वजन को आसानी से बढ़ाने में मदद करता है।
चॉकलेट:
वैसे तो चॉकलेट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। मगर दुबले-पतले लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक नहीं है। चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन और डोपामाइन नामक हार्मोन एक्टिव होते हैं। इसका सेवन हार्मोनस को बैलेंस कर व्यक्ति के अंदर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देती है। जिससे वजन भी ठीक रहता है।
पनीर:
प्रोटीन और कैल्सियम भरपूर पनीर का सेवन बहुत तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है।रोजाना पनीर के सेवन से 150 से 200 कैलोरीज तक वजन बढ़ाया जा सकता है। पनीर से कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं। आप चाहें तो पनीर की भुर्जी, पनीर टिक्का या फिर यूं ही पनीर पर काला नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर रोजाना इसका सेवन करें।

0 comments:
Post a Comment