डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो अपने वैजाइना को साफ़ रखना चाहती हैं। लेकिन सही होने के कारण महिलाएं कुछ ऐसे चीजों का इस्तेमाल करती हैं जो वैजाइना के लिए हानिकारक होता हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं ध्यान रख सकें और उसे भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
साबुन:
साबुन में केमिकल होता है इसलिए उसे अपने वैजाइना के अंदर या आस-पास इस्तेमाल ना करें। इससे वैजाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही साथ इससे वैजाइना में जलन और खुजली की समस्या भी हो सकती है।
ब्लीच:
कुछ महिलाएं प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के लिए ब्लीच का यूज करती हैं लेकिन ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें मौजूद कैमिरल्स इंफेक्शन, जलन और रैशज की समस्या पैदा कर सकते हैं।
वैसलीन:
वैसलीन ल्यूब्रिकेशन के लिए एक बहुत आसान तरीका होता है लेकिन साथ ही ये वैजाइना के लिए हानिकारक भी होता है। इसकी वजह से वैजाइना में इंफेक्शन होने का खतरा होता है।
डाउच:
डाउच एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पानी और सिरका को मिलाकर वैजाइना को साफ किया जाता है। मगर ये वैजाइना में पाए जाने वाला नेचुरल बैक्टीरिया को कम कर देता है। इसके अलावा इससे पीएच लेवल भी कम हो जाता है जिससे इंफेक्शन का खतरा रहता है।
इंटिमेट स्प्रे:
कुछ महिलाएं प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए वैजाइना वाइप्स या इंटिमेट स्प्रे का यूज करती हैं जोकि गलत है। दरअसल, इनमें कुछ ऐसे खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जो प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही इससे वेजाइना में ड्राईनेस, इंफेक्शन, जलन और रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment