इन 5 बीमारियों के लिए वरदान है पुदीना, रोजाना करें सेवन

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो पुदीना इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे इंसान की पेट साफ़ रहती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों के लिए पुदीना वरदान होता हैं। इसके सेवन से कई सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
पेट की दर्द की बीमारी :
जिन लोगों को खाने के बाद पेट में हल्की दर्द महसूस होती है उन्हें पानी में काली मिर्च, जीरा पाउडर और पुदीने का रस आपस में मिलाकर पीना चाहिए। अन्य कारणों की वजह से पेट दर्द में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इससे पेट दर्द की समस्या कम हो जाती हैं। 

आयरन कमी करे दूर :
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी हैं तो पुदीना फायदेमंद साबित हो सकता हैं। आपको बता दें की हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन है। बिना आयरन के शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बन सकता। पुरुषों की मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में पुदीने के पानी का नियमित सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।  

सर्दी-जुकाम की बीमारी :
अगर किसी व्यक्ति को ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम की बीमारी होता हैं तो उसे पुदीने की चाय पीना चाहिए।  पुदीने की चाय पीने से सर्दी एकदम गायब हो जाती है। डेढ़ कप पानी में 4 से 5 पुदीने की पत्तियां, 3 से 4 तुलसी की पत्तियां, 1 टीस्पून अजवाइन और चुटकी भर नमक डालकर पानी को एक कप रहने तक उबालें। फिर इस चाय को छानकर पिएं। आप देखेंगे कुछ ही घंटो में सर्दी-जुकाम गायब हो जाएगा। 

फैटी लिवर की बीमारी :
अगर किसी व्यक्ति को फैटी लिवर की बीमारी होती हैं तो उसे पुदीना का सेवन करना चाहिए। इससे ये समस्या धीरे धीरे कम हो जाती हैं। इसलिए आज से ही फैटी लीवर को ध्यान में रखते हुए पुदीने की चाय या पानी पीना शुरु कर दें। 

कब्ज और गैस की बीमारी :
अगर किसी व्यक्ति को कब्ज और गैस की बीमारी होती हैं तो उसे पुदीना का काढ़ा पीना चाहिए। इससे कब्ज और गैस की बीमारी ठीक हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment