हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो अदरक का सेवन इंसान के लिए लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से इंसान को कई सारे फायदे होते हैं। इतना ही नहीं अगर आप अदरक का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो इससे कई सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इन 5 बीमारियों का काल है अदरक।
पेट से जुड़ी बीमारियां :
पेट से जुड़ी कई समस्याओं में अदरक फायदेमंद है। जिन बच्चों के पेट में दर्द रहता है उन्हें रोजाना शहद में अदरक का रस मिलाकर पिलाएं। ऐसा करने से बच्चों में पेट दर्द, पेट फूलने और डायरिया जैसी समस्या दूर हो जाती है।
अर्थराइटिस की बीमारी :
आर्थराइटिस के मरीज रुटीन में अदरक का सेवन करें। अदरक के सेवन से शरीर में सूजन और हर तरह की दर्द में आराम मिलता है। इससे अर्थराइटिस की बीमारी धीरे धीरे कम हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं।
कैंसर की बीमारी :
एक शोध के परिणाम बताते हैं कि प्रतिदिन अपनी डाइट में किसी भी तरह से अदरक को शामिल कर हम कैंसर को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। स्तन कैंसर के मामले में अदरक का सेवन ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। इसके साथ ओवेरियन कैंसर से महिलाओं को बचने के लिए अदरक का सेवन जरुर करना चाहिए।
ब्लड संबंधित बीमारी :
अदरक का रस निकालकर फ्रिज में रख लें। रोजाना 1 चम्मच रस लेकर उसमें शहद मिक्स करें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। खून को नेचुरल तरीके से साफ करने का यह एक बेहतरीन उपाय है। इससे ब्लड संबंधित बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
गैस की बीमारी :
पेट में बनने वाले गैस को दूर करने के लिए अदरक का काढ़ा लाभकारी होता हैं। ये डाइजेशन क्रिया को भी मजबूत बनाता हैं। साथ ही साथ इससे पेट में गैस बनना धीरे धीरे कम हो जाता हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं।

0 comments:
Post a Comment