ये हैं बवासीर के 5 देसी इलाज, एक बार जरूर आजमाएं

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में गलत खान पान के कारण लोग बवासीर की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी के कारण लोगों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे देसी इलाज के बारे में जिस इलाज से आप बवासीर की समस्या को दूर कर सकते हैं तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
जीरे का करें इस्तेमाल :
2 लीटर छाछ में 50 ग्राम जीरा पाउडर और थोड़ा नमक मिलाएं। जब भी आपको प्यास लगे तब ही इसे पिएं।  इसके अलावा 1 गिलास पानी में 1/2 चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर पीने से भी बवासीर की समस्या दूर होती है। साथ ही साथ शौच के दौरान होने वाले दर्द से भी आराम मिलता हैं। 

एलोवेरा :
एलोवेरा जेल को फ्रिज में ठंडा करने के बाद बवासीर के मस्सों पर धीरे-धीरे मसाज करें। रोजाना मालिश करने से आपको बवासीर और उसके मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा। 

किशमिश :
रात को 100 ग्राम किशमिश पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसे पानी समेत पी लें। इससे बवासीर की समस्या दूर हो जाएगी। इससे आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। 

तुलसी के पत्ते :
तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर लगाने से जलन कम होती है और पाइल्स के मस्सो से राहत मिलती है। आप इसके पत्तों का सेवन भी कर सकते हैं। 

इसबगोल :
इसबगोल के सेवन से अनियमित और सख्त मल से छुटकारा मिलता है। इसे खाने से पेट बड़ी आसानी से साफ होता है और शौच के समय दर्द भी नहीं होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment