नाक से खून आना हो सकता है इस बीमारी के संकेत, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके नाक से खून आते हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी में फीवर के साथ साथ नाक से खून आने की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
कई दिनों से बुखार की चपेट में हैं और नाक या मुंह से खून आ रहा है तो खतरे वाली बात हो सकती है। इसे नजरअंदाज ना करें क्यों की ये कॉन्गो फीवर के लक्षण हो सकते हैं। दादरी में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित चौधरी ने बताया कि कॉन्गो वायरस की चपेट में आने पर सबसे पहले बुखार, मांसपेशियों व सिर में दर्द, चक्कर आना, आंखों मे जलन, रोशनी से डर लगना, पीठ में दर्द और उल्टी लगने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। रोगी का गला पूरी तरह बैठ जाता है। मुंह व नाक से खून आने जैसी होती है। 

कैसे फैलता है संक्रमण :
डॉक्टरों की मानें तो यह वायरस सबसे पहले जानवरों को चपेट में लेता है। इनके संपर्क में आने से यह लोगों में फैलता है। इस वायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति की मौत की आशंका काफी अधिक होती है। एक बार चपेट में आने पर यह वायरस 3 से 9 दिन में पूरे शरीर में फैल जाता है। 

अगर किसी व्यक्ति को बुखार के साथ साथ नाक से खून आते हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए  ताकि इस समस्या से बचा जा सकें। क्यों की सही समय पर इलाज ना कराने से यह बीमारी जानलेवा साबित होता हैं। इसलिए सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सकें। 

0 comments:

Post a Comment