सौंफ के सेवन से दूर होती है ये 5 बीमारियां, एक बार जरूर जानें

डेस्क: सौंफ इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से इंसान के शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां सौंफ के सेवन करने से ठीक हो जाती हैं और इंसान सेहतमंद रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पेट दर्द की बीमारी :
यदि आपको पेट दर्द की बीमारी  होता है तो आप भुनी हुई सौंफ चबाएं। अगर पेट में गर्मी की वजह से  दर्द रहती है। ऐसे में सौंफ की ठंडाई बनाकर पीजिए। इससे पेट की गर्मी शांत होगी और आपको दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही साथ इससे आपका पेट भी साफ रहेगा तथा पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होगी। 

खांसी की बीमारी :
खांसी से परेशान लोग सुबह शाम सौंफ वाला पानी पिएं। दूध वाली चाय में सौंफ पीने से चाय गैस नहीं करती। ग्ले की खराश और जलन में भी सौंफ वाली चाय बहुत फायदा करती है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा होगा। 

अनियमित पीरियड्स :
जिन महिलाओं के पीरियड्स अनियमित होते हैं उनके लिए भी सौंफ बहुत फायदेमंद है। आप चाहें तो खाने के बाद या फिर दवाई के रुप में सौंफ का सेवन करें। आपको इससे काफी फायदा मिलेगा। साथ ही साथ पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐठन से भी छुटकारा मिल जायेगा। 

लीवर संबंधित बीमारी :
सौंफ लीवर के लिए भी बहुत फायदेमंद रहती है। सौंफ के अर्क में दस ग्राम शहद मिलाकर पीने से आपका लीवर स्ट्रांग बनता है। साथ ही साथ इससे लिवर संबंधित बीमारी ठीक हो जाती हैं और इंसान खुद को  ऊर्जावान महसूस करता हैं। 

आंखों की बीमारी :
सौंफ खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। आंखों पर लगा चश्मा हटाने के लिए बादाम, सौंफ और मिश्री को समान मात्रा में पीस लें। रोज रात को दूध के साथ इस मिश्रण का सेवन करें। 3 से 4 महीने में आपके चश्मे का नंबर कम हो जाएगा। साथ ही साथ आंख में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन नहीं होगा। 

0 comments:

Post a Comment